CENTRAL GOVT HOLIDAYS : केंद्र सरकार ने 2026 के अवकाशों की सूची जारी की, दीपावली पर झटका .. देखें LIST

CENTRAL GOVT HOLIDAYS : Central government released the list of holidays for 2026, shock on Diwali .. see LIST
रायपुर, 5 जुलाई 2025। CENTRAL GOVT HOLIDAYS केंद्र सरकार ने वर्ष 2026 में पड़ने वाले त्योहारों और विशेष अवसरों के लिए अवकाशों की सूची जारी कर दी है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की ओर से जारी आदेश में कुल 12 सार्वजनिक अवकाश और 12 ऐच्छिक (ऑप्शनल) अवकाश घोषित किए गए हैं। ऐच्छिक अवकाशों में से कर्मचारी अधिकतम 3 दिन की छुट्टी का चयन कर सकेंगे।
दीपावली पर झटका, रविवार को पड़ेगा त्योहार –
CENTRAL GOVT HOLIDAYS इस बार कर्मचारियों के लिए दीपावली की छुट्टी थोड़ी निराशाजनक साबित हो सकती है क्योंकि अगले साल दीपावली 6 नवंबर 2026 को रविवार को पड़ रही है। यानी त्योहार के दिन वैसे भी साप्ताहिक अवकाश रहेगा और अलग से छुट्टी का लाभ नहीं मिलेगा।
लगातार छुट्टियों का फायदा इन त्योहारों में –
CENTRAL GOVT HOLIDAYS हालांकि, कुछ प्रमुख त्योहार ऐसे भी हैं, जो शुक्रवार को पड़ने वाले हैं, जिससे तीन दिन की लंबी छुट्टी (शुक्रवार, शनिवार, रविवार) मिल सकेगी। इन प्रमुख त्योहारों में शामिल हैं:
गुड फ्राइडे
जन्माष्टमी
बुद्ध पूर्णिमा
मोहर्रम
गांधी जयंती
क्रिसमस
क्या कहते हैं आदेश –
CENTRAL GOVT HOLIDAYS DoPT के आदेशानुसार केंद्र सरकार के सभी विभागों, मंत्रालयों और कार्यालयों में यह अवकाश लागू होंगे। राज्य सरकारें इन अवकाशों को अपनाने या उनमें बदलाव करने के लिए स्वतंत्र होंगी।