Trending Nowशहर एवं राज्य

AKBAR JODHA MARRIAGE HISTORY : राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का दावा, अकबर-जोधा की शादी सिर्फ कहानी, इतिहास में दर्ज गलतियां

AKBAR JODHA MARRIAGE HISTORY : Rajasthan Governor Haribhau Bagde claims that Akbar-Jodha’s marriage is just a story and history is full of mistakes

उदयपुर, 30 मई 2025। AKBAR JODHA MARRIAGE HISTORY राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने इतिहास में दर्ज कई घटनाओं पर सवाल उठाते हुए बड़ा दावा किया है। बुधवार शाम उदयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ब्रिटिश इतिहासकारों के प्रभाव के कारण हिंदुस्तान के इतिहास में कई गलतियां दर्ज हो गई हैं। इसमें अकबर और जोधाबाई की शादी की कहानी भी शामिल है।

राज्यपाल बागड़े ने कहा, “ऐसा कहा जाता है कि जोधा और अकबर की शादी हुई थी और इस पर एक फिल्म भी बनी। लेकिन यह झूठ है। अकबरनामा में इसका कोई जिक्र नहीं मिलता। असल में आमेर के राजा भारमल ने एक दासी की बेटी की शादी अकबर से कर दी थी।”

अकबर-जोधा विवाह पर फिर छिड़ी बहस

AKBAR JODHA MARRIAGE HISTORY हरिभाऊ बागड़े के इस बयान के बाद 1569 में आमेर के राजा भारमल की बेटी और अकबर के विवाह की ऐतिहासिक जानकारी पर बहस फिर से शुरू हो गई है। आमेर (अब जयपुर के पास) कछवाहा राजपूतों का राज्य था, जहां से राजधानी 1727 में सवाई जय सिंह द्वितीय ने जयपुर स्थानांतरित की थी।

“अंग्रेजों ने इतिहास बदला”

राज्यपाल बागड़े ने कहा कि अंग्रेजों ने हमारे नायकों का इतिहास बदल दिया। उन्होंने अपने नजरिए से इतिहास लिखा, जिसे हिंदुस्तानियों ने भी बाद में स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा, “आज भी हम अंग्रेजों की बनाई गई कहानी पढ़ते हैं, लेकिन अब हमारी नई पीढ़ी को सही इतिहास सिखाने की जरूरत है।”

“महाराणा प्रताप ने कभी समझौता नहीं किया”

AKBAR JODHA MARRIAGE HISTORY राज्यपाल बागड़े ने महाराणा प्रताप और अकबर के बीच संधि की बात को भी खारिज करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से भ्रामक है। उन्होंने कहा, “महाराणा प्रताप ने कभी अपनी स्वाभिमान और देशभक्ति से समझौता नहीं किया। अकबर को ज्यादा पढ़ाया जाता है, जबकि महाराणा प्रताप के बलिदान की गाथा कम सुनाई जाती है।”

उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज और महाराणा प्रताप को देशभक्ति का प्रतीक बताते हुए कहा, “अगर ये दोनों एक ही कालखंड में होते, तो देश का इतिहास कुछ और ही होता।”

नई शिक्षा नीति पर जोर

AKBAR JODHA MARRIAGE HISTORY राज्यपाल ने कहा कि अब स्थिति बदल रही है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत भारतीय संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली इतिहास को संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे नई पीढ़ी को सही इतिहास की जानकारी मिल सके।

 

 

Share This: