CG NEWS: दीपक तिवारी बने रायपुर वन मंडल में उड़नदस्ता प्रभारी

Date:

CG NEWS: दीपक तिवारी उप वन क्षेत्रपाल को रायपुर वन मंडल में उड़नदस्ता प्रभारी बनाए जाने के बाद लकड़ी तस्करी पर नकेल कसने के लिए एक टीम का गठन किया गया है। इस टीम में वनपाल देवेन्द ठाकुर सहायक प्रभारी, केशव यादव वनपाल, भूपेंद्र खैरवार, वसीम खान, और दुष्यन्त गोस्वामी शामिल हैं।

दीपक तिवारी के नेतृत्व में इस टीम ने लकड़ी तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने एक ट्रक (कंटेनर) पकड़ा, जिसमें लाखों रुपये की खेर लकड़ी उड़ीसा से मध्य प्रदेश तस्करी की जा रही थी। इस कार्रवाई में ट्रक चालक और मालिक को जेल भेज दिया गया और शासन ने कंटेनर को राज सात कर दिया।

इसके अलावा, टीम ने कई ट्रेक्टर जो अवैध लड़की की परिवहन कर रहे थे, उन्हें भी पकड़कर कार्यवाही की। यह कार्रवाई लकड़ी तस्करी पर नकेल कसने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related