MANOJ KUMAR DEATH : मनोज कुमार का निधन ! 87 की उम्र में ‘भारत कुमार’ ने दुनिया को कहा अलविदा …
मुंबई। दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे। 87 वर्ष की उम्र में उन्होंने शुक्रवार तड़के मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। देशभक्ति फिल्मों के लिए मशहूर मनोज कुमार को लोग ‘भारत कुमार’ के नाम से जानते थे। उनके निधन से न केवल बॉलीवुड, बल्कि पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है।
मनोज कुमार लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर थे और वृद्धावस्था से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। परिवार की ओर से उनकी बीमारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, उम्र संबंधी स्वास्थ्य कारणों से उनका निधन हुआ।
फिल्म जगत में शोक की लहर
मनोज कुमार के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने शोक जताया है। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा, “दिग्गज दादासाहेब फाल्के पुरस्कार विजेता, हमारी प्रेरणा और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के ‘शेर’, मनोज कुमार जी अब नहीं रहे…यह इंडस्ट्री के लिएबहुत बड़ी क्षति है और पूरी इंडस्ट्री उन्हें याद करेगी।”
भारतीय सिनेमा को नया आयाम देने वाले कलाकार
मनोज कुमार ने ‘शहीद’, ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’ और ‘क्रांति’ जैसी फिल्मों से भारतीय दर्शकों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जाग्रत किया। उनके किरदारों में सादगी, संवेदना और सामाजिक चेतना की झलक मिलती थी। उन्होंने न केवल अभिनय किया, बल्कि लेखक और निर्देशक के रूप में भी भारतीय सिनेमा को नई दिशा दी। वर्ष 2019 में उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
उनकी फिल्म ‘क्रांति’ का गीत “जिंदगी की न टूटे लड़ी, प्यार कर ले घड़ी दो घड़ी” आज भी लोगों के दिलों में जीवित है।
मनोज कुमार का जाना एक युग का अंत है। वे हमेशा ‘भारत कुमार’ के रूप में याद किए जाएंगे।
Manoj Kumar death, Bharat Kumar passed away, Bollywood actor dies 2025, Manoj Kumar patriotic films, Manoj Kumar biography
https://khabarchalisa.com/manoj-kumar-death-news