Trending Nowशहर एवं राज्य

AMIT SHAH IN CG : देश की पहचान इंडिया से नहीं बल्कि भारत से होनी चाहिए – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

AMIT SHAH IN CG: The country should be identified not by India but by India – Union Home Minister Amit Shah

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर है। यहां आज उन्होने राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में आचार्यविद्यासागर जी की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित विनयांजलि सभा में शामिल होने पहुंचे। अमित शाह ने कहा कि आचार्य विद्यासागरजी ने अपना जीवन का क्षणक्षण और शरीर का कणकण राष्ट्र को समर्पित रहा। तप और साधना से उन्होंने भारत को विश्व में पहचानदिलाई। इस विशेष अवसर पर शाह ने आचार्य विद्यासागर की तस्वीर वाला 100 रूपये का सिक्का और 5 रूपये का डाक टिकट जारीकिया।

गौरतलब है कि 18 फरवरी 2024 को आचार्य विद्यासागर महाराज ने डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ में समाधि ली थी। तिथि के अनुसारउनके समाधि को आज 6 फरवरी 2025 को एक वर्ष पूर्ण हो रहा है। एक वर्ष पूर्ण होने पर चंद्रगिरी ट्रस्ट की ओर से 1 से 6 फरवरी तकभव्य महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ समाधिस्थल पर पहुंचे। यहां अमित शाह ने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज केवल संत नहीं थे। वे विद्वान पुरुष थे, जिन्होंने नए विचारको जन्म दिया।

अमित शाह ने कहा कि देश की पहचान इंडिया से नहीं बल्कि भारत से होनी चाहिए। जी-20 की मेजबानी के दौरान दूसरे देशों के राष्ट्रअध्यक्षों को निमंत्रण पीएमओं भारत के नाम से गया। केंद्रीय गृहमंत्री ने ये बातें डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी में आचार्य विद्यासागर महाराज कीप्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित विनयांजलि सभा में कही। उनके साथ सीएम साय भी मौजूद रहे। अमित शाह ने आचार्य विद्यासागर कीतस्वीर वाला 100 रुपए का सिक्का और 5 रुपए का डाक टिकट भी जारी किया।

advt_001_feb2025
advt1_jan2025
advt_002_feb2025
Share This: