![](https://khabarchalisa.com/wp-content/uploads/2025/02/download-2025-02-06T132427.245-1.jpg)
CG BREAKING: Union Home Minister Amit Shah reached Raipur….
रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज (गुरुवार) छत्तीसगढ़ पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका स्वागत किया। शाह हेलीकॉप्टर के जरिए राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ पहुंचेंगे, जहां वे आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित समाधि स्मृति महा महोत्सव में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे मां बम्लेश्वरी मंदिर में भी दर्शन करेंगे।
शाह के दौरे से पहले चंद्रगिरी ट्रस्ट और प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृहमंत्री आचार्य विद्यासागर महाराज की तस्वीर वाला 100 रुपए का स्मृति सिक्का जारी कर सकते हैं। बता दें कि 18 फरवरी 2024 को आचार्य विद्यासागर महाराज ने डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ में समाधि ली थी, और उनके समाधि को आज 6 फरवरी 2025 को एक वर्ष पूरा हो रहा है। इस मौके पर चंद्रगिरी ट्रस्ट द्वारा 1 से 6 फरवरी तक भव्य महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।