Municipal bodies and panchayat elections: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी एक्शन मोड़ में, 47 बागी नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित
Municipal bodies and panchayat elections: बिलासपुर। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में पार्टी के खिलाफ करने वालों एक्शन शुरू हो गया है। भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी अपने बागी नेताओं पर कार्रवाई कर रही है। कांग्रेस ने बिलासपुर जिले के 47 बागी नेताओं पर बड़ा एक्शन लिया है। सभी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
Municipal bodies and panchayat elections: मिली जानकारी के अनुसार जिन लोगों पर कार्रवाई की गई है, वे सभी निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में पार्टी के खिलाफ काम कर रहे थे। कोई बागवत कर पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं तो अंदर ही अंदर दूसरी पार्टी को समर्थन दे रहे हैं।
Municipal bodies and panchayat elections: स्थानीय नेताओं ने इसकी शिकायत पार्टी फोरम में की थी। पीसीसी को इसकी जानकारी दी गई थी। PCC के निर्देश के बाद जिला कांग्रेस कमेटी ने 47 बागी नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।