Trending Nowशहर एवं राज्य

RAM MANDIR PRAN PRATISHTHA : कचरा बीनने वाली बिदुला बाई देवार को अयोध्या से मिला निमंत्रण

RAM MANDIR PRAN PRATISHTHA: Garbage collector Bidula Bai Dewar received invitation from Ayodhya.

रायपुर। कचरा बीनने वाली छत्तीसगढ़ की 85 वर्षीय बिदुला बाई देवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए आमंत्रित किया गयाहै। बिदुला बाई ने 2021 में श्रीराम मदिर निर्माण के लिए 20 रुपये दान दिए थे। उक्त राशि भले ही सुनने में छोटी लगे, लेकिन उनकीभावनाएं का स्तर बहुत ऊंचा था।दरअसल, बिदुला बाई ने कचरा बेचकर उस दिन 40 रुपये कमाए थे, जिसमें से आधी राशि दान कर दीथी।

गरियाबंद जिले की बिदुला बाई धर्मनगरी राजिम में रहती हैं, जहां भगवान विष्णु का मंदिर है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिलाध्यक्षशिशुपाल सिंग राजपूत ने बताया कि वह यहां धनसंग्रह अक्षत अभियान के प्रमुख हैं। वर्ष 2021 में मंदिर निर्माण के लिए हो रहेधनसंग्रह के लिए निकली टोलियों को बुलाकर कचरा बीनने वाली बिदुला बाई ने अपनी दिनभर की 40 रुपये की कमाई में से आधीराशि दे दी थी।

बाद में समीक्षा बैठक में जब यह अनुभव साझा किया तो विहिप के प्रदेश पदाधिकारियों ने उन्हें विशेष रूप से रामलला के दर्शन के लिएआमंत्रित करने का निर्णय लिया था। इसलिए विहिप के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा सोमवार को उन्हें आमंत्रण देने पहुंचे। स्वास्थ्यगतकारणों से बिदुला बाई को 22 जनवरी को तो नहीं, बाद में भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या ले जाया जाएगा।

Share This: