Trending Nowशहर एवं राज्य

RAID BREAKING : शराब के खेल में ED की रेड, छत्तीसगढ़ के बाद झारखंड में तहलका .. मंत्री के बेटे ठिकानों पर भी ..

RAID BREAKING: ED’s raid in liquor game, panic in Jharkhand after Chhattisgarh .. Minister’s sons also at bases ..

रांची। ED ने शराब घोटाले के सिलसिले में झारखंड के मंत्री रामेश्वर ओरांव के बेटे रोहित ओरांव के परिसरों पर छापेमारी की। रांची, दुमका और देवघर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी जारी है। झारखंड के कई शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी जारी है। जांच एजेंसी रांची, देवघर, दुमका में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। शराब कारोबारी योगेंद्र कारोबारी के सहयोगियों के यहां दबिश दी गई है। वहीं देवघर में भाजपा नेता अभिषेक झा के यहां भी रेड जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार पूरी छापेमारी देवघर शराब मामले में की जा रही है। अभिषेक झा पूर्व मुख्यमंत्री विवेकानंद झा के पोते हैं। रांची के हरमू में योगेंद्र तिवारी के घर और दुमका महिजाम के फार्म हाउस में भी टीम रेड कर रही है। रांची में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के यहां भी ईडी की टीम के पहुंचने की सूचना है। मंत्री के बेटे योगेंद्र तिवारी शराब कारोबारी के पार्टनर हैं। नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह के यहां भी टीम पहुंची है। इसके अलावा रांची के बड़े कारोबारी श्रवण जालान के ठिकाने पर भी ईडी टीम ने छापा मारा है।

advt03-march2025
advt02-march2025
advt-march2025
birthday
Share This: