Trending Nowशहर एवं राज्य

जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव, 46.89 लाख से अधिक क्विंटल धान की अब तक हो चुकी खरीदी

जांजगीर-चांपा। जिले में अब तक 46 लाख 89 हजार 722 क्विंटल धान की खरीदी कर ली गई है। समर्थन मूल्य पर जिले में इस साल धान बेचने के लिए 1 लाख से ज्यादा किसानों ने पंजीयन कराया है। वहीं 40 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। जिले के विभागीय अधिकारियों के मुताबिक पंजीकृत सभी किसानों धान मंडी जाकर अपना धान बेचा है।

धान उठाव कि अगर बात करें तो जांजगीर-चांपा जिले में लगभग सभी जगह धान का उठाव हो चुका है। अगर बात की जाए तो कहीं कहीं धान का उठाव नहीं हो पाया है।

अधिकारी का कहना है कि हमने डीओ जारी कर दिया है और जल्द ही धान का उठाव कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि इस बार छत्तीसगढ़ सरकार ने संग्रहण केन्द्र नहीं बनाया संग्रहण केंद्र नहीं बनने से सरकार को करोड़ों रुपए का फायदा हुआ है और कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगा है।

Share This: