Trending Nowशहर एवं राज्य

कलेक्टर ने कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का लिया जायजा

दंतेवाड़ा  कलेक्टर विनीत नंदनवार ने गीदम विकासखंड अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का जायजा लिया। आपको ज्ञात होगा कि मुख्यमंत्री के मंशानुरूप हाई स्कूलों को स्वामी आत्मानंद स्कूल में परिवर्तित किया जा रहा है।

कलेक्टर ने स्कूल परिसर में चल रहे कार्य का निरीक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में हाई स्कूल में 1157 बच्चे अध्ययनरत हैं उन्होंने स्कूल परिसर में बेहतर शैक्षणिक माहौल निर्मित करने कहा।

इस दौरान अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे, संयुक्त कलेक्टर सुरेंद्र ठाकुर, गीदम जनपद सीईओ अमित भाटिया ,प्रिंसिपल कैलाश नीलम मौजूद रहे।

Share This: