Trending Nowशहर एवं राज्य

छठ का प्रसाद बनाने के दौरान गैंस सिलेंडर ब्‍लास्‍ट, 7 पुलिसकर्मी समेत 30 लोग झुलसे,10 की हालत गंभीर

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद में छठ का प्रसाद बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से 7 पुलिसकर्मी समेत 30 लोग झुलस गए हैं। इनमें से 10 की हालत गंभीर है। हादसा शुक्रवार देर रात 2:30 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के साहेबगंज मोहल्ले के वार्ड नं 24 में अनिल गोस्वामी के घर मे छठ पूजा चल रही थी। परिवार के सभी सदस्य प्रसाद बनाने में जुटे थे। तभी अचानक गैस रिसने से आग लग गई। जिसके बाद मोहल्ले में भगदड़ मच गई। मोहल्ले के लोग आग बुझाने में जुट गए। इसी बीच गश्ती कर रही पुलिस टीम भी वहां पहुंच गई। आग बुझाने के लिए जैसे ही पुलिस वालों ने सिलेंडर पर पानी डाला उसमें ब्लास्ट हो गया।

advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: