Trending Nowशहर एवं राज्य

CG BREAKING : भाजपा सभापति ने फार्म हाउस में किया महिला का बलात्कार, एक VIDEO भी वायरल …

CG BREAKING: BJP President raped woman in farm house, a VIDEO also went viral…

बिलासपुर। बिल्हा जनपद पंचायत के सभापति पर फार्म हाउस में काम करने वाली महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। महिला की शिकायत के बाद कोनी पुलिस ने सभापति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं, लेकिन अपराध दर्ज होने की सूचना मिलते ही भाजपा नेता फरार हो गया हैं, जिसकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, जनपद सदस्य बेलतरा विधायक रजनीश सिंह और जनपद पंचायत विक्रम सिंह के खास समर्थक हैं। मामले में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा बेलतरा मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष राकेश वर्मा पीड़िता के घर पहुंच कर पीड़िता पर समझौता करने का दबाव डाल रहा हैं।

वही, जब राकेश वर्मा पीड़िता से बात करने और समझौता का दबाव बनाने के लिए घर पहुंचा तो वहां मौजूद शख्स ने वीडियो बना लिया, जिसमे पूरी बातचीत भी रिकार्ड हो गई और अब यह वीडियो भी सामने आ गया।

बता दे बिल्हा क्षेत्र के लोखंडी में रहने वाले बीजेपी नेता शिवानंद सराफ जनपद सदस्य और बिल्हा जनपद पंचायत में सभापति के पद पर काबिज हैं। गांव में ही उसका फार्म हाउस है यहां काम करने आने वाली महिला ने शिवानंद पर आरोप लगाया है कि जनपद सभापति ने उसे शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद उसका शारीरिक शोषण करने लगा।

महिला ने जब शादी के लिए कहा तो वह टाल-मटोल करने लगा दबाव बनाने पर उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। महिला ने इसकी शिकायत कोनी थाने में की। इस पर पुलिस ने दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर लिया। उधर अपराध दर्ज होने की सूचना मिलते ही जनपद सदस्य सभापति फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही हैं।

advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: