BHARAT JODO YATRA : राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ीया सीएम ने की भारत जोड़ो यात्रा, मिलाया कदम से कदम

BHARAT JODO YATRA: Chhattisgarhi CM did India Jodo Yatra with Rahul Gandhi, mixed step by step
केरल। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को केरल के वयनाड से यात्रा शुरू की गई। इस यात्रा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राहुल गांधी का कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया है। इस भारत जोड़ो यात्रा में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ 22 वें दिन वयनाड से ‘भारत जोड़ी यात्रा’ शुरू की।
7 सितंबर को शुरू हुई थी यह यात्रा –
बता दें कि कांग्रेस की 3,570 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा है। यह 150 दिन तक चलेगी। यह यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। जम्मू-कश्मीर में यह समाप्त होगी। 10 सितंबर को केरल में प्रवेश करने वाली यह यात्रा राज्य में 450 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। 1 अक्टूबर को यह यात्रा कर्नाटक में प्रवेश करेगी। इस दौरान यह 19 दिनों में कर्नाटक के सात जिलों को छूएगी।
30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा –
बता दें कि कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा मिशन कन्याकुमारी से कश्मीर तक का 3,500 किलोमीटर का मार्च 150 दिनों में पूरा होगा और 12 राज्यों को कवर करेगा। केरल से होते हुए यह यात्रा 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी। यह उत्तर की ओर बढ़ने से पहले 21 दिनों के लिए कर्नाटक में होगी। यह पैदल मार्च प्रतिदिन 25 किमी की दूरी तय करेगी। फिलहाल यह यात्रा केरल में है और 29 सितंबर को कर्नाटक में प्रवेश करेगी।