Trending Nowराजनीतिशहर एवं राज्य

BHARAT JODO YATRA DAY 21 : 21वें दिन मलप्पुरम पांडिकड से ‘भारत जोड़ी यात्रा’ की शुरुवात, देखें तस्वीर ..

BHARAT JODO YATRA DAY 21 : Start of ‘Bharat Jodi Yatra’ from Malappuram Pandikad on the 21st day, see picture ..

नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को केरल के मलप्पुरम जिले में प्रवेश कर गई है। इस यात्रा में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ 21वें दिन मलप्पुरम पांडिकड से ‘भारत जोड़ी यात्रा’ शुरू की।

दो कांग्रेस के गुटों के बीच हुई थी झड़प –

इससे पहले सोमवार को असम के धुबरी जिले के राजीव भवन में भारत जोड़ो यात्रा पर चर्चा के लिए एक बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो समूहों के बीच झड़प हो गई थी। यह घटना असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुछ नेताओं की मौजूदगी में हुई थी।

7 सितंबर को शुरू हुई थी यह यात्रा –

बता दें कि कांग्रेस की 3,570 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा है। यह 150 दिन तक चलेगी। यह यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। जम्मू-कश्मीर में यह समाप्त होगी।

10 सितंबर को केरल में प्रवेश करने वाली यह यात्रा राज्य में 450 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। 1 अक्टूबर को यह यात्रा कर्नाटक में प्रवेश करेगी। इस दौरान यह 19 दिनों में कर्नाटक के सात जिलों को छूएगी।

30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा –

बता दें कि कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा मिशन कन्याकुमारी से कश्मीर तक का 3,500 किलोमीटर का मार्च 150 दिनों में पूरा होगा और 12 राज्यों को कवर करेगा। केरल से होते हुए यह यात्रा 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी। यह उत्तर की ओर बढ़ने से पहले 21 दिनों के लिए कर्नाटक में होगी। यह पैदल मार्च प्रतिदिन 25 किमी की दूरी तय करेगी। फिलहाल यह यात्रा केरल में है और 29 सितंबर को कर्नाटक में प्रवेश करेगी।

advt_001_feb2025
advt1_jan2025
Share This: