PM MODI PROPERTY : बढ़ी पीएम मोदी की संपत्ति, PMO ने की अन्य 10 मंत्रियों की संपत्ति की घोषणा

Date:

PM Modi’s assets increased, PMO announced assets of 10 other ministers

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य 10 मंत्रियों की संपत्ति की घोषणा की गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार वित्त वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री की संपत्ति में 26.13 लाख रुपये की वृद्धि हुई है। प्रधनमंत्री मोदी ने गुजरात में एक आवासीय भूखंड में भी निवेश किया है। दिए गए आंकड़े के अनुसार साल 2021 की समाप्ति के समय प्रधानमंत्री मोदी की संपत्ति 1,97,68,885 रुपये थी, जो मार्च 2022 में बढ़कर 2,23,82,504 रुपये हो गई। प्रधनमंत्री की संपत्ति में बैंको में फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में रखे गए पैसे, गहने, जीवन बीमा पॉलिसी और नगदी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री की अचल संपत्ति के बारें में पीएमओ की तरफ के दी गई जानकारी में शून्य लिखा गया है। एक नोट लिखा गया है जिसमें कहा गया है कि “अचल संपत्ति सर्वेक्षण संख्या 401 / A संयुक्त रूप से तीन अन्य संयुक्त मालिकों के साथ हिस्सेदार थे और प्रत्येक के पास 25% के बराबर हिस्सा था। एक हिस्सा दान कर दिया गया है।”

प्रधानमंत्री कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर केंद्रीय मंत्रियों  राजनाथ सिंह, आर के सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी, जी किशन रेड्डी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पुरुषोत्तम रूपाला, वी मुरलीधरन, फगन सिंह कुलस्ते और मुख्तार अब्बास नकवी (अब मंत्री नहीं) की संपत्तियों का विवरण भी दिया गया है।

दी गई जानकारी के अनुसार राजनाथ सिंह की चल संपत्ति का मूल्य में  29.58 लाख रुपये की वृद्धि हुई है। पिछले वित्तिय वर्ष में राजनाथ सिंह की संपत्ति 2.24 करोड़ रुपये थी जो इस वित्त वर्ष में बढ़कर 2.54 करोड़ रुपये हो गयी है। राजनाथ सिंह की अचल संपत्ति 2.97 करोड़ रुपये बताई गई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 31 मार्च 2022 तक अपनी कुल 35.63 करोड़ रुपये और पत्नी की कुल संपत्ति 14.30 लाख रुपये बताई है। संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने अपनी कुल संपत्ति 1.43 करोड़ रुपये और अपनी पत्नी जी काव्या के नाम 8.21 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति बताई है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की संपत्ति का मूल्य 1.62 करोड़ रुपये से बढ़कर 1.83 करोड़ रुपये हो गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related