Trending Nowशहर एवं राज्य

रायपुर में मास्क नहीं पहनने वाले 1144 लोगों से वसूला गया 80840 रू. जुर्माना

रायपुर:  रायपुर जिला कलेक्टर सौरभ कुमार, नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री प्रभात मलिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार नगर निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न जोनों में शहर के प्रमुख चैक – चैराहों में महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं की सहायता से कोविड 19 प्रोटोकाॅल नियमों का जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु परिपालन जनजागरण एवं समझाईश से करवाने मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना की कार्यवाही उन्हें समझाईश देने सहित निरन्तरता से जारी है।
नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी श्री विजय पाण्डेय ने बताया कि आज रायपुर जिला कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोनों के स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से जोन कमिश्नरों के नेतृत्व एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में कोविड 19 प्रोटोकाॅल नियमों के रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से स्वास्थ्य जागरूकता के लिए पूर्ण व्यवहारिक पालन करवाने मास्क नहीं पहनने वालों को समझाईश देने सहित उन पर जुर्माना भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए किया जा रहा है। आज विभिन्न जोनों में 1144 लोगों पर मास्क नहीं पहनने पर समझाईश देते हुए 80840 रू. का जुर्माना नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की जोन टीमों ने जोन कमिश्नरों के नेतृत्व में महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं की सहायता से किया है।
निगम स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जोन 1 की टीम ने गुढियारी, भनपुरी, गोगांव मार्ग चैक सहित मुख्य मार्गो में मास्क नहीं पहनने पर 135 लोगों 11000 रू. जुर्माना किया। इसी तरह जोन 2 की टीम ने रेल्वे स्टेशन चैक सहित विभिन्न मुख्य चैक – चैराहों में मास्क नहीं पहनकर बाहर निकले 88 लोगों पर 8100 रू. जुर्माना किया। जोन 3 ने शंकरनगर चैक सहित मुख्य मार्ग शंकर नगर एवं अन्य मुख्य मार्गो में मास्क नहीं पहनने पर 139 लोगो पर 8880 रू. जुर्माना किया। जोन 4 ने विभिन्न मुख्य चैक – चैराहों में 103 लोगों पर 9400 रूपये का जुर्माना किया। जोन 5 ने लाखे नगर रायपुरा चैक सहित विभिन्न मुख्य मार्गो में मास्क नहीं पहने मिले 116 लोगों पर 8400 रू. का जुर्माना किया। जोन 6 ने विभिन्न मुख्य मार्गो में मास्क बिना पहने मिले 76 लोगों पर 7500 रूपये जुर्माना किया। जोन 7 ने तेलघानी नाका चैक एवं सरस्वती नगर पुलिस थाना के सामने जीई रोड सहित विभिन्न मुख्य मार्गो में मास्क नहीं पहने मिले 97 लोगों पर 9800 रू. का जुर्माना किया। जोन 8 ने टाटीबंध मुख्य मार्ग जीई रोड सहित विभिन्न मुख्य मार्गो में मास्क नहीं पहनने पर 256 लोगों पर 7000 रू. का जुर्माना किया। जोन 9 ने विभिन्न मुख्य चैक – चैराहों पर बिना मास्क पहने मिले 37 लोगों पर 2400 रूपये जुर्माना किया. इसी तरह जोन 10 ने विभिन्न मुख्य मार्गो में बिना मास्क पहने मिले 97 लोगों पर 8360 रूपये जुर्माना वसूला। आज कुल 1144 लोग बिना मास्क पहने मिले, उन पर कुल 80840 रूपये जुर्माना किया गया। बिना मास्क पहने मिले लोगो पर लोकस्वास्थ्य जनजागरण अभियान के रूप में समझाईश देने सहित जुर्माना की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Share This: