छत्तीसगढ़ में 2200 महिला नगर सैनिकों की होगी भर्ती, SDRF ने भेजा प्रस्ताव

Date:

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सभी महिला, कन्या छात्रावास और आश्रम में जल्दी ही 2200 महिला नगर सैनिकों की नई भर्ती होगी। राज्य सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। इसकी अनुमति मिलते ही सभी जिलों में भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। साथ ही प्रशिक्षण के बाद सभी को महिला-कन्या छात्रावास और आश्रम में तैनात किया जाएगा। 2021-22 के मुख्य बजट में राशि स्वीकृत होने के बाद सभी जिला सेनानियों को एसडीआरएफ मुख्यालय द्वारा 13 जुलाई को पत्र भेजा है। नगर सेना और होमगॉर्ड के एडीजी अरुणदेव गौतम ने बताया कि वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही सभी जिले के सेनानियों को महिला एवं बाल विकास विभाग से संपर्क कर छात्रावास एवं आश्रम की संख्या एवं नाम मंगवाए गए है। साथ ही वहां रहने वाली छात्राओं की संख्या और वर्तमान में पदस्थ महिला सैनिकों की संख्या की जानकारी देने कहा गया है।

भर्ती का सेटअप तैयार
प्रस्तावित भर्ती का सेटअप तैयार करने के साथ ही प्रत्येक जिलों के लिए महिला नगर सैनिकों की संख्या का निर्धारण किया गया है। भर्ती के बाद सभी शासकीय कन्या एवं महिला छात्रावास और आश्रम में नई भर्ती के बाद अतिरिक्त बल की तैनाती होगी। नगर सेना के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि प्रत्येक आश्रम और छात्रावास में 4 से 7 महिला सुरक्षा गॉर्ड को 24 घंटे तैनात रखा जाएगा। ताकि महिलाओं और छात्राओं में सुरक्षा की भावना जागृत हो। साथ ही छात्रावास और आश्रम के अंदरूनी सुरक्षा घेरा मजबूत किया जा सके। वहीं बाहरी सुरक्षा दीवार के रूप में पुरुष सुरक्षा गॉर्ड भी मुस्तैदी से तैनात रहें।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related